YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

नीदरलैंड की सभी जेलें बंद करने की तैयारी - दुनिया के देशों में नीदरलैंड में ना के बराबर अपराध

नीदरलैंड की सभी जेलें बंद करने की तैयारी - दुनिया के देशों में नीदरलैंड में ना के बराबर अपराध

पश्चिम यूरोप के देश नीदरलैंड में सबसे कम अपराध है। 1 करोड़ 75 लाख की जनसंख्या वाले इस देश में सभी जेलों को बंद करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। नीदरलैंड में जो जेल बनी हुई है, इसमें सरकार अब शरणार्थियों को बसाने जा रही है। 2013 में इन जिलों में मात्र 13 कैदी थे।
नीदरलैंड के न्याय मंत्रालय के अनुसार अगले 5 वर्षों में हर साल अपराध में कमी लाकर सभी जेलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अपराध घटने से देश सुरक्षित होगा। नीदरलैंड में जेलों को बंद करने का काम 2016 से शुरू हो गया था। नीदरलैंड की जेल में लगभग 2000 अधिकारी और कर्मचारी काम करते थे, सरकार ने 700 कर्मचारियों को ट्रांसफर करने का नोटिस जारी कर दिया है। वहीं 1300 कर्मचारियों को अन्य स्थानों पर भेजने की तैयारी की जा रही है। नीदरलैंड की जेल में कैदी संख्या बहुत कम होने और स्टाफ ज्यादा होने के कारण सरकार ने नार्वे के कैदियों को भी नीदरलैंड की जेलों में रखा था। नीदरलैंड सरकार अब जेल में शरणार्थियों को रखकर डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास करने जा रही है।

Related Posts