YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

सुनील शेट्टी को ब्रांड एंबेसडर बनाएगा नाडा

सुनील शेट्टी को ब्रांड एंबेसडर बनाएगा नाडा

सुनील शेट्टी को ब्रांड एंबेसडर बनाएगा नाडा 
 अभिनेता सुनील शेट्टी राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के ब्रांड एंबेसडर होंगे और नाडा को उम्मीद है कि उनकी लोकप्रियता से खेलों में डोपिंग के मामले कम होंगे। इस साल 150 से अधिक खिलाड़ी डोप परीक्षण में असफल रहे हैं और इनमें से एक तिहाई से भी अधिक बॉडी बिल्डर हैं। टोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले इसे अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने इस साल के शुरू में नाडा प्रयोगशाला को निलंबित कर दिया था और अब नाडा जो भी नमूने एकत्रित करता है उनका भारत से बाहर परीक्षण किया जाएगा। नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा कि शेट्टी की ख्याति और लोकप्रियता का प्रभाव किसी पूर्व या वर्तमान खिलाड़ी की तुलना में अधिक पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि सुनील शेट्टी जैसे मशहूर अभिनेता के जरिये हम डोपिंग के खिलाफ संदेश देने में सफल रहेंगे। इससे सभी को समझ में आएगा कि डोपिंग अपने और देश के लिये सही नहीं है।’’

Related Posts