YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

ये सबकुछ उसी ने दिया जो एक दिन ले जाएगा

ये सबकुछ उसी ने दिया जो एक दिन ले जाएगा

ये सबकुछ उसी ने दिया जो एक दिन ले जाएगा
-धर्मेद्र पाजी ने कही ये जबर्दस्त बात 

 अपने जमाने के बालीवुड के हीमैन यानि की धर्मेद्र पाजी ने हाल ही इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपना बंगला दिखाया। इसके बाद वह इस वीडियो अपने गार्डन में गुनगुनी धूप में बैठे मेथी के पराठे खाते दिखाई दिए। इसके साथ ही उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक कैप्‍शन शेयर किया है। इसमें उन्‍होंने अपने फैंस के लिए बड़ी बात कही है। बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर धर्मेंद्र ने इंस्‍टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये सबकुछ उसने दिया है, जो चुपचाप एक दिन ले जाएगा। जिंदगी बड़ी खूबसूरत है दोस्तों, जियो इसे जी जान से जियो...लव यू... चीयर अप।' धर्मेंद्र के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को करीब 91 हजार बार देखा जा चुका है। धर्मेंद्र ने इससे पहले अपने फार्महाउस का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उनके फार्म हाउस में कुछ नए फल उगे हुए दिख रहे थे। इसको उन्‍होंने हीरे-जवाहरात बताया था। इस वीडियो में खुद धर्मेंद्र भी थे, जो अपने नए फलों को देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे। इस वीडियो में रंगबिरंगे फल दिख रहे थे। इसके साथ ही उन्‍होंने प्‍यारा सा कैप्‍शन भी लिखा। उन्‍होंने लिखा था, 'किसान के...हीरे जवाहरात...खुशी की...इंतेहा...महसूस कीजिए...रूह सरशर हो जाएगी आपकी...लव यू ऑल।' उनके वीडियो पर एक फैन्स ने लिखा: "मॉर्निंग पाजी। जिंदगी को जीना तो पाजी हमने आप से सीखा। अच्छा इंसान कैस बना जाता है। और लोगों के दिलों में अपने लिए कैसे जगह बनाई जाती है। लव यू धरम पाजी।" यहां बता दें कि बॉलीवुड एक्‍टर धर्मेंद्र इन दिनों फिल्‍मों से दूर है। इसके बावजूद वह अपने फैंस के बीच लोकप्रिय रहते हैं। व‍ह लगातार इंस्‍टाग्राम पर अपने वीडियो शेयर करते हैं।

Related Posts