YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 ट्रंप ने अगले राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप के प्रति रुस को आगाह किया, यूक्रेन के साथ खत्म हो विवाद 

 ट्रंप ने अगले राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप के प्रति रुस को आगाह किया, यूक्रेन के साथ खत्म हो विवाद 

 

 ट्रंप ने अगले राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप के प्रति रुस को आगाह किया, यूक्रेन के साथ खत्म हो विवाद 
 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने की किसी भी कोशिश के खिलाफ आगाह किया है। इसके साथ ही उन्होंने  रुस से यूक्रेन के साथ विवाद को हल करने का भी अनुरोध किया है। ट्रंप की यह चेतावनी रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मंगलवार को हुई मुलाकात के बाद सामने आई है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह चेतावनी तब दी है, जब एक दिन पहले ही न्याय विभाग के निगरानी संस्थान ने ट्रम्प के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार अभियान और रूस के बीच गठजोड़ की जांच शुरू करने का संघीय जांच ब्यूरो के फैसले को सही ठहराया था। राष्ट्रपति ट्रम्प इस जांच को दुर्भावनापूर्ण बताकर इसकी आलोचना करते रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि एफबीआई को इसकी जांच कभी शुरू ही नहीं करनी चाहिए थी। व्हाइट हाउस ने ट्रम्प व लावरोव के बीच मुलाकात के बाद एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने की किसी भी कोशिश के खिलाफ रूस को आगाह किया है और उससे यूक्रेन के साथ अपने संघर्ष को खत्म करने की दिशा में निर्णायक पहल करने का अनुरोध किया है।
बहरहाल, लावरोव ने कहा उन्होंने बैठक के दौरान अमेरिकी चुनाव पर चर्चा नहीं की। यह ट्रम्प और लावरोव के बीच दूसरी बैठक थी। इससे पहले लावरोव मई 2017 में अमेरिका आए थे, जब ट्रम्प ने एफबीआई निदेशक जेम्स कोमे को बर्खास्त किया ही था। कोमे उस समय अमेरिकी चुनाव में रूस की हस्तक्षेप की जांच कर रहे थे। बैठक के दौरान ट्रम्प ने वैश्विक शस्त्र नियंत्रण संधि को समर्थन देने पर जोर दिया जिसमें न केवल रूस शामिल हो, बल्कि चीन भी हो। 
उन्होंने रूस से ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के उनके प्रशासन के प्रयासों को समर्थन देने का भी अनुरोध किया। साथ ही यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण के उद्देश्य को हासिल करें। व्हाइट हाउस ने कहा ट्रम्प और लावरोव ने चीन के साथ संबंधों की समीक्षा भी की। ट्रम्प ने चीन के साथ निष्पक्ष तथा पारस्परिक व्यापार की जरूरत भी दोहराई। व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के साथ बेहतर संबंधों से दोनों देशों के बीच व्यापार भी बढ़ेगा। इससे पहले लावरोव ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंध बेहतर बनाना बताया। पोम्पिओ ने बताया कि उन्होंने आतंकवाद एवं मादक पदार्थरोधी सहयोग, अफगानिस्तान, सीरिया, यूक्रेन और वेनेजुएला समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Related Posts