YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

झारखंड विस चुनाव: थर्ड फेज में 17 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 29.44 फीसदी मतदान  - 56 लाख मतदाता 309 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

झारखंड विस चुनाव: थर्ड फेज में 17 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 29.44 फीसदी मतदान  - 56 लाख मतदाता 309 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

झारखंड विस चुनाव: थर्ड फेज में 17 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 29.44 फीसदी मतदान 
- 56 लाख मतदाता 309 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

 झारखंड में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव में राजधानी रांची सहित 17 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सुबह सात से बजे वोटिंग जारी है। इस चरण में 56 लाख से अधिक मतदाता 309 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां की हैं तथा मतदान के लिए लगभग चालीस हजार चुनाव कर्मी तैनात किये गये हैं। सुबह 11 बजे तक कुल 29.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण इलाकों में वोटरों में ज्यादा उत्साह दिख रहा है। 17 में से पांच सीटों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जबकि शेष 12 सीटों पर दोपहर तीन बजे मतदान संपन्न हो जाएगा। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, मंत्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह समेत कई दिग्गजों की किस्मत जनता तय करेगी। कुल 309 प्रत्याशियों में 277 पुरुष और 32 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।
सुबह 11 बजे तक कोडरमा में 27.3 फीसदी,  बरकट्ठा में 28फीसदी,  रामगढ़ में 29.68फीसदी, बरही में 34फीसदी, मांडू में 32फीसदी, हजारीबाग में 26फीसदी,  सिमरिया में 32.33फीसदी, राजधनबर में 20.09फीसदी, बेरमो में 29.19फीसदी,  बड़कागांव में 29.13फीसदी, गोमिया में 33.04फीसदी, रांची में 19.35फीसदी, ईचागढ़ में 33.44फीसदी, सिल्ली में 36.12फीसदी, खिजरी में 37.65 फीसदी,  कांके में 28.7 फीसदी,  हटिया में 23.15 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।  
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि इन 17 सीटों के लिए कुल 7016 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में कुल 56,18,267 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन मतदाताओं में 2937976 पुरुष, 2680205 महिला, 86 तृतीय लिंग के और 144153 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं। इसके अलावा 80 साल से अधिक आयु के 53,516 और 63754 दिव्यांग मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 40 हजार मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। 96 दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया है। 
सुरक्षा कारणों से दस मतदान केन्द्रों का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में 309 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 277 पुरुष और 32 महिला उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 प्रत्याशी रांची और कांके विधानसभा सीट के लिए चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा कोडरमा में 17, बरकट्ठा में 20, बरही में 14, बड़कागांव में 23, रामगढ़ में 25, मांडू में 22, हजारीबाग में 15, सिमरिया में 18, धनवार में 14, गोमियां में 15, बेरमो मे 20, सिल्ली में 15, खिजरी में 14 और हटिया में 22 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं। चुनावों के लिए सुरक्षा बलों के नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक मुरारीलाल मीणा ने बताया कि तीसरे चरण के लिए भी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समेत तमाम अर्धसैनिक बलों तथा स्थानीय सुरक्षा बलों की भारी संख्या में तैनाती की गई है। इस चरण में भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के प्रबंध किये गये हैं और प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। अधिकतर सीटों पर शाम पांच बजे तक तथा नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक मतदान संपन्न होगा। 
तीसरे चरण में रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बेरमो सीट पर कांग्रस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह का मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक योगेश्वर महतो से हो रहा है। विभिन्न बूथों पर मतदाताओं को मतदान की वास्तविक स्थिति बताने के लिए बूथ एप जारी किया गया है। इस चरण के चुनाव में जिन 17 सीटों पर मतदान हो रहा हैं उनमें दो सीटें अनुसूचित जाति तथा एक आदिवासी समुदाय के लिए सुरक्षित है तथा शेष 14 सीटें अनारक्षित हैं। इस दौर के चुनाव में जहां झारखंड विकास मोर्चा सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं भाजपा सिर्फ 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। विनय कुमार ने बताया कि अब शेष सीटों के लिए चौथे चरण में 16 दिसंबर को और पांचवें चरण में 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को एक साथ होगी।

Related Posts