YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन की मांग को लेकर रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिले सिसोदिया

तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन की मांग को लेकर रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिले सिसोदिया

तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन की मांग को लेकर रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिले सिसोदिया
-  ट्रेन उपलब्ध नहीं होने से दिल्ली सरकार को स्थगित करनी पड़ी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 
- रेलमंत्री ने ट्रेन शीघ्र उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन, तीर्थ पर जल्द जा सकेंगे बुजुर्ग 
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीर्थ यात्रियों के लिए ट्रेन रैक उपलब्ध करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाक़ात की है। उप-मुख्यमंत्री के साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी मौजूद रहे है। उप-मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शीघ्र ट्रेन रैक उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि योजना के तहत पंजीकृत बुजुर्गों को यात्रा कराई जा सके। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने उप मुख्यमंत्री को भरोसा दिया है कि बहुत जल्द तीर्थ यात्रियों के लिए ट्रेन उपलब्ध करा दी जाएगी। इस सकारात्मक मुलाक़ात से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पुनः शुरू होने की उम्मीद जगी है। उप-मुख्यमंत्री ने रेलमंत्री से मिले आश्वासन को ट्वीट कर भी साझा किया है।
           गौरतलब है कि रेलवे ने मंगलवार को दिल्ली सरकार को पत्र भेज कर कहा था कि वह मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीर्थ यात्रियों के लिए ट्रेनें उपलब्ध करा पाने मे असमर्थ है। इसके बाद दिल्ली सरकार को बुजुर्गों के लिए शुरू की गई तीर्थ यात्रा को स्थगित करनी पड़ी थी। बुधवार को दिल्ली सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस कर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कहना है कि तीर्थ यात्रा योजना रेलवे के सहयोग से चल रही है। रेलवे के साथ दिल्ली सरकार ने योजना के लिए समझौता किया है। रेलवे ने मंगलवार को दिल्ली सरकार को पत्र लिखा था कि वे अभी तीर्थ यात्रा योजना के लिए ट्रेन उपलब्ध नहीं करा पाएंगे। इस वजह से फिलहाल यह यात्रा कुछ समय के लिए स्थगित रहेगी। उपमुखमंत्री ने कहा कि यह यात्रा तब तक स्थगित रहेगी, जब तक रेलवे ट्रेन उपलब्ध नहीं कराता है या फिर दिल्ली सरकार कोई और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर देती है। दिल्ली सरकार ने अभी 12 रूट्स पर तीर्थ यात्रा की शुरुआत की है। इसमे से सबसे ज्यादा लोकप्रिय 10 रूट्स हुए हैं। अब तक 32828 यात्री यात्रा कर चुके हैं जबकि करीब 63432 लोगों ने तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेंशन किया है। अभी रजिस्ट्रेशन किए 30877 यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराया जाना शेष है।
- 12 जनवरी से तीर्थ यात्रा शुरू 
इस योजना के तहत पहली ट्रेन 12 जुलाई को यात्रियों को लेकर गई थी। तब से लेकर अब तक 34 ट्रेन यात्रियों को लेकर तीर्थ यात्रा पर जा चुकी हैं और अभी 30 ट्रेन अगले दो महीने में जाने वाली थीं।  दिसंबर में 12 ट्रेन और जनवरी में 18 ट्रेन जानी थी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे की तकनीकी दिक्कतों की वजह से अभी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा फिलहाल कुछ दिनों के लिए स्थगित की जा रही है। हम रेलवे के अधिकारियों से बात करेंगे और उम्मीद है कि इसका जल्द कोई समाधान निकल जायेगा। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि सबसे ज्यादा रामेश्वरम यात्रा पर यात्री गए हैं। सबसे ज्यादा मांग रामेश्वरम की ही है। अभी तक दिल्ली से रामेश्वरम की यात्रा पर करीब 8 हज़ार यात्री जा चुके हैं और 12963 यात्रियों की लिस्ट अभी लंबित है। सबसे ज्यादा 12 ट्रेन रामेश्वरम की ही हैं, जिसमे एक हज़ार से अधिक यात्री जाने वाले हैं। द्वारकाधीश दूसरा सबसे पॉपुलर स्थान है। इसके बाद जगन्नाथपुरी, शिरडी, अजमेर व वैष्णोदेवी के रूट्स पर काफी मांग है। जिन यात्रियों ने रजिस्ट्रेंशन करा लिया है, उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर सूचित किया जाएगा। 
- इन रूट्स पर लंबित ट्रेन व यात्रियों की संख्या
यात्रा रुट       ट्रेन लंबित     यात्री
रामेश्वरम       12           12963
द्वारकाधीश    6             5376
तिरुपति       4             2890
जगन्नाथपुरी  4            2682
शिरडी          2             2135
उज्जैन        1             689
अजमेर        1             1414
वैष्णो देवी    --             1076
बोधगया      --              820
अमृतसर      --              832


 

Related Posts