YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

केजरीवाल सरकार के किए वादों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं: विजेंद्र गुप्ता 

केजरीवाल सरकार के किए वादों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं: विजेंद्र गुप्ता 

केजरीवाल सरकार के किए वादों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं: विजेंद्र गुप्ता 
दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने आम आदमी पार्टी द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में दिल्ली के युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने के और उसकी असफलता के खिलाफ आज दिल्ली यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन और रामजस कॉलेज से #I_Feel_Betrayed अभियान की शुरुआत की। नेता प्रतिपक्ष विजेंदर गुप्ता ने इस अभियान का नेतृत्व किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव, भाजपा नेता कपिल मिश्रा, मीडिया संयोजक प्रिया चैधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राम खिलाड़ी यादव और अनमोल राणा, कार्यालय मंत्री अजय खन्ना, युवा मोर्चा महामंत्री वासू रुख्खड़, युवा मोर्चा मंत्री रोचक सचदेवा, अनुराग चंदेल, जिलाध्यक्ष हर्ष मित्तल, अरविंद नागर, सुंदर चैधरी, सुधीर मंडार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में आई है तब से दिल्ली का विकास रुक गया, धरातल पर काम करने की जगह दिल्ली सरकार ने खुद को विज्ञापनों में चमकाने पर ध्यान दिया। अगर दिल्ली के लिए कुछ काम किया होता तो लोग आज जहरीले पानी या प्रदूषण जैसी परेशानियों से नहीं गुजर रहे होते। आम आदमी पार्टी ने चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में युवाओं को 8 लाख नौकरियों का झांसा दिया और जब चुनाव जीतकर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बन गए तो अपने किए गए वादों को भूल गए। चुनाव से पहले किए केजरीवाल सरकार के किए वादों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं रहा।
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि युवा तो नौकरियों की आस लगा के बैठे थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद दिल्ली सरकार 8 लाख तो क्या 800 नौकरियां भी नहीं दे पाई और अब जब दूबारा विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो एक बार फिर केजरीवाल युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे आम आदमी पार्टी सरकार का डर साफ दिख रहा है क्योंकि युवाओं के सामने केजरीवाल सरकार का झूठ सामने आ गया है और अब युवाओं ने भी मन बना लिया है कि केजरीवाल सरकार को दिल्ली की सत्ता से उतारकर बाहर का रास्ता दिखाना है और भाजपा की सरकार बनाकर एक बार फिर दिल्ली के समुचित विकास करने का अवसर देंगे। 

Related Posts