YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

पेट्रोल-डीजल कीमतों में आज फिर हुई वृद्धि

पेट्रोल-डीजल कीमतों में आज फिर हुई वृद्धि

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते भाव का असर भारत में भी दिखा। आज देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मंगलवार 5 मार्च 2019 को पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे और डीजल की कीमतों में 10 पैसे की बढ़ोतरी की। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.94 रुपए प्रति लीटर के करीब और डीजल 67.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इसका असर भारतीय बाजारों में दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 72.24 रुपए प्रति लीटर हो गया वहीं कोलकाता में पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 74.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 7 पैसे बढ़कर 77.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 7 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 74.02 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। 
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 10 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 67.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है वहीं कोलकाता में डीजल 10 पैसे बढ़ने के बाद 69.43 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल 10 पैसे महंगा हुआ है और यह 70.86 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में डीजल 11 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 71.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Related Posts