YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

जल्द मिलेगा सस्ता पेट्रोल-डीजल, मीथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल बेच सकती है सरकार

 जल्द मिलेगा सस्ता पेट्रोल-डीजल, मीथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल बेच सकती है सरकार

 जल्द मिलेगा सस्ता पेट्रोल-डीजल, मीथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल बेच सकती है सरकार
    मंहगाई की मार झेल रही जनता को मोदी सरकार जल्द राहत दे सकती है। दरअसल मोदी सरकार देशभर में मीथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल लाने की तैयारी में है। अगर सरकार यह करनें में कामयाब होती है,तब आपका पेट्रोल पर खर्च 10 फीसदी तक कम हो सकता है। इसके साथ ही पॉल्यूशन में 30 फीसदी तक की कमी आ सकती है। इसके बाद सरकार को फायदा होगा क्योंकि क्रूड का आयात कम होने से हर साल सरकारी खजाने में 5000 करोड़ की बचत होगी। 
इसके लिए रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाइवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र में लिखा है कि वह देश भर में मीथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल उपलब्ध कराएं।
फिलहाल भारत में 10 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल का इस्तेमाल होता है। लेकिन इथेनॉल की लागत 42 रुपए प्रति लीटर है, जो बहुत ज्यादा है। जबकि मीथेनॉल की कॉस्ट सिर्फ 20 रुपए प्रति लीटर है। इंडियन ऑयल पहले ही मीथेनॉल ब्लेंडड फ्यूल बना रही है। इसमें इंडियन ऑयल 15 फीसदी मीथेनॉल और 85 पेट्रोल है। इसका कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है। एक अधिकारी ने कहा,रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने रेगुलेटरी फ्रेमवर्क पेश किया है लेकिन अब इस अमल में लाना पेट्रोलियम मिनिस्ट्री का काम है। हम इसके बारे में नीति आयोग से बातचीच कर रहे हैं। खबर के मुताबिक, नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने बताया कि एम15 पर 65,000 किलोमीटर का ट्रायल रन पूरा कर लिया है। नीति आयोग ने बताया है कि अगर फ्यूल में 15 फीसदी मीथेन ब्लेंड करने पर 2030 तक 100 अरब डॉलर की बचत हो जाएगी।

Related Posts