
पेमेंट सेवा में प्रवेश करेगी वनप्लस
शाओमी और रियलमी के भारतय बाजार में प्रवेश करने के बाद अब चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस भी पेमेंट सेवा सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी अधिकारी के अनुसार अगले साल कभी भी पेमेंट सेवा पेश कर सकती है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस सबसे पहले भारत में अपनी पेमेंट सेवा की शुरुआत कर सकती है। भारत में वनप्लस के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल का कहना है कि अगले साल भारत में पेमेंट सेवा पेश करने पर कंपनी का बड़ा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि इसमें 5जी फोन बड़ी मदद करेगा। हम पहले ही 5जी स्मार्टफोन अमेरिका, यूरोप, चीन में लॉन्च कर चुके हैं और जल्द ही इसे भारत में लांच करने जा रहे हैं। पेमेंट सेवा में कदम रखने से वनप्लस का सीधा मुकाबला गूगल, पेटीएम और व्हाट्सऐप से होगा, जो यूपीआई के जरिए ऐप पेमेंट सेवा उपलब्ध कराते हैं।