YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल साउथ

नागरिकता कानून विरोधी रैली में भाग लेने वाली नार्वे की महिला को देश छोड़ने का निर्देश 

नागरिकता कानून विरोधी रैली में भाग लेने वाली नार्वे की महिला को देश छोड़ने का निर्देश 

नागरिकता कानून विरोधी रैली में भाग लेने वाली नार्वे की महिला को देश छोड़ने का निर्देश 
 टूरिस्ट वीजा पर भारत आई नार्वे की नागरिक जेन मेट जोहान्सन को नागरिकता संशोधन कानून विरोधी रैली में भाग लेने के कारण देश छोड़ने के लिए कहा गया है। विदेशी क्षेत्रीय निबंधन कार्यालय (एफआरआरओ) के अधिकारी अनूप कृष्णन ने बताया जांच से पता चला कि जोहान्सन ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया है।
स्वीडन में रहने वाली 71 वर्षीय जोहान्सन ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि आव्रजन ब्यूरो के अधिकारी उनके होटल में आए और तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। जब उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा या कुछ लिखकर देने को कहा, तो अधिकारियों ने इससे इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके दोस्त दुबई की फ्लाइट के लिए टिकट का इंतजाम कर रहे हैं। वहां से वह वापस स्वीडन चली जाएंगी। फ्लाइट का टिकट देखने से पहले ब्यूरो के अधिकारी उन्हें छोड़ भी नहीं रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 23 दिसंबर को कोच्चि में नागरिकता कानून के विरोध में आयोजित रैली में भाग लेने के बाद जोहान्सन आव्रजन अधिकारियों के निशाने पर आ गई थीं। उन्होंने कथित तौर पर फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि वह सीएए के खिलाफ पीपुल्स लांग मार्च में शामिल हुई। 
इधर सीएए के विरोध में लखनऊ, मेरठ, फीरोजाबाद, बिजनौर, कानपुर और गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश 15 से अधिक जिलों में हुई हिंसा के बाद पुलिस लगातार आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। बीते 10 दिसंबर से अब तक 372 मुकदमे दर्ज कर 1246 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। ऐसा नहीं करने वालों को वीडियो फुटेज और तस्वीरों के जरिए च‍िन्‍हित कर कार्रवाई की जा रही है।
उत्‍तर प्रदेश में पब्लिक प्रापर्टी डैमेज एक्ट के तहत 375 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट करने की घटनाओं में अब तक 95 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 125 से अधिक लोगों को गिरफ्तारी किया जा चुका है। यही नहीं हिंसा के मामले में छह हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

Related Posts