YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

सोने, चांदी में गिरावट

सोने, चांदी में गिरावट

सोने, चांदी में गिरावट 
घरेलू मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 45 रुपए फिसलकर 40,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी भी 20 रुपए की गिरावट के साथ ही 47,780 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। 
सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन विदेशी बाजारों लंदन एवं न्यूयॉर्क में शुरुआती तेजी के बाद आज सोने में गिरावट दर्ज की गयी। सोना हाजिर 2.25 डॉलर की गिरावट के साथ 1,512.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले एक समय यह 1,516.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गया था। बाजार जानकारों के अनुसार शुरुआत में सोने में तेजी रही, पर साल की समाप्ति पर कारोबार धीमा रहने से यह उस स्तर पर टिक नहीं पायी। अंतररष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.13 डॉलर तेज होकर 17.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। 
 

Related Posts