
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट
दुनिया भर में छायी मंदी से एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत हुई है। जापान और कोरियाई के बाजार बंद हैं। एसजीएक्स निफ्टी 38.50 अंक करीब 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 12,288.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.02 फीसदी की कमी नजर आ रही है। इसके अलावा ताइवान का बाजार भी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 12,027.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं हैंगसेंग 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 28,141.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। शंघाई कम्पोजिट 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 3,037.11 के स्तर पर बना हुआ है। दूसरी ओर अमेरिकी बाजार में भी कमी आई है। कारोबार में डाओ, नेसडेक और एसएंडपी 500.5 फीसदी से ज्यादा नीचे आये हैं। एसएंडपी 500 भी गिरावट के साथ ही लाल निशान में बंद हुआ। इस साल डाओ 22 फीसदी, नेसडेक 34 फीसदी और एसएंडपी 500 28 फीसदी ऊपर आया है।