YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद 

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद 

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद 
दुनिया भर से मिले नकारात्मक संकेतों से मुम्बई शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स 162.03 अंक गिरावट के साथ 41464.61 अंक और निफ्टी 55.55 अंक टूटकर 12226.65 पर बंद हुआ। वहीं कारोबार के दौरान सेंसेक्स 146 अंक गिरकर 41,480.47 पर आ गया। निफ्टी में 48 अंकों का नुकसान दर्ज किया गया। इसने 12,234.15 का निचला स्तर हासिल किया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से दुनिया भर के बाजारों में आई गिरावट से भारतीय बाजार भी प्रभावित हुआ है। 
सेंसेक्स के 30 में से  ज्यादातर 23 और निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट आई है। एशियन पेंट्स का शेयर 1.5 फीसदी फिसला है। वहीं एक्सिस बैंक में 1 फीसदी नुकसान दर्ज किया गया। इंडसइंड बैंक का शेयर 0.8 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.7 फीसदी नीचे आया है। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.8 फीसदी नीचे आया। सिर्फ आईटी इंडेक्स में 0.3फीसदी बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर ओएनजीसी के शेयर में 3.4फीसदी उछाल आया। टीसीएस में 1.7फीसदी और एचसीएल टेक में 1फीसदी उछाल आया है। इन्फोसिस और टेक महिंद्रा 0.4-0.4 फीसदी ऊपर आये हैं। 
सन फार्मा, एचसीएल टेक, टीसीएस, गेल, इंफोसिस के शेयरों को लाभ हुआ है। 
वहीं जी एंटरटेनमेंट, एशियन पेंट्स, भारती इंफ्राटेल, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को के शेयर नुकसान में रहे।

Related Posts