
दिल्ली में चुनावी बिगुल
दिल्ली में चुनाव का ऐलान हो गया है। 11 फरवरी को पता चल जाएगा कि वहां अरविंद केजरीवाल सत्ता बचा पाएंगे या भाजपा के हाथ कुर्सी आएगी। चुनाव का ऐलान होते ही भाजपा और आप आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा ने जहां मोदी सरकार के काम के आधार पर चुनाव जीतने की दलील दी है तो आप ने अपने पांच साल के काम के आधार पर जीत का जरिया बताया है। मतदाता इन दोनों पर किस पर भरोसा करेगा, यह तो वक्त बताएगा।