YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

 कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट 

 कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट 

 कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट 
 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ तनाव कम करने का संकेत देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। न्यूयॉर्क में कच्चे तेल की कीमत में 4.6 फीसदी की गिरावट आई है। ईरानी मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद तेहरान ने प्रतिशोधस्वरूप इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइलों से हमला किया था। ट्रंप ने कहा कि इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले में किसी भी अमेरिकी को नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने साथ में ईरानी नेतृत्व को शांति की पेशकश की जिसे पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमले के बाद ईरान ने अपने हथियार डाल दिए हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका को मध्यपूर्व देशों के तेल की जरूरत नहीं है। इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरान के हवाई हमले के बाद कच्चे तेल की कीमत बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर 72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थी। हालांकि, जब ये अटकलें सामने आईं कि ईरान अपने शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या को लेकर अब और हमले नहीं करेगा, उसके बाद तेल की कीमतों में आई बढ़ोतरी का सिलसिला थम गया। 

Related Posts