YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 461 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 461 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 461 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर 
 भारत का विदेशी मुद्रा भंडार तीन जनवरी को समाप्त सप्ताह में 3.689 अरब डॉलर बढ़कर 461.157 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। आरबीआई के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.52 अरब डॉलर बढ़कर 454.948 अरब डॉलर हो गया था। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में वृद्धि की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.013 अरब डॉलर बढ़कर 427.949 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 66.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 28.058 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 70 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.447 अरब डॉलर हो गया, जबकि आईएमएफ में आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर बढ़कर 3.703 अरब डॉलर हो गई।

Related Posts