YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

भारतपे करेगी 75 इंजीनियरों और परियोजना प्रबंधकों की नियुक्ति 

भारतपे करेगी 75 इंजीनियरों और परियोजना प्रबंधकों की नियुक्ति 

भारतपे करेगी 75 इंजीनियरों और परियोजना प्रबंधकों की नियुक्ति 
 फिनटेक मंच भारतपे की योजना इस वर्ष अपनी प्रौद्योगिकी टीम का विस्तार कर 75 इंजीनियरों और परियोजना प्रबंधकों की नियुक्ति करने की है। इसके अलावा कंपनी का इरादा विस्तारित टीम के लिए दिल्ली में एक प्रौद्योगिकी हब बनाने का भी है। कंपनी ने कहा,भारतपे अपनी विस्तारित उत्पाद एवं प्रौद्योगिकी टीम के लिए दिल्ली में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी हब बना रही है। कंपनी इस साल 75 इंजीनियरों और परियोजना प्रबंधकों की नियुक्ति की है। कंपनी ने कहा कि यह प्रौद्योगिक हब भारतपे के उत्पाद विकास और नए नवोन्मेषण में प्रमुख भूमिका निभाएगा। कंपनी इसके लिए पांच लाख डॉलर का खर्च कर रही है। इसके अलावा कंपनी अपने प्रौद्योगिकी हब के कर्मचारियों को एक महीने के लिए अमेरिका, चीन और यूरोप भेजेगी, जहां वे प्रमुख फिनटेक कंपनियों से गुर सीखने वाले है। 

Related Posts