YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

सेंसेक्स और निफ्टी में ‎मिलाजुला रुख रहा

सेंसेक्स और निफ्टी में ‎मिलाजुला रुख रहा

सेंसेक्स और निफ्टी में ‎मिलाजुला रुख रहा
- सेंसेक्स 12.81 अंकों की तेजी के साथ 41,945.37 पर बंद 
- निफ्टी 3.15 अंकों की गिरावट के साथ 12,352.35 पर बंद
मुंबई (ईएमएस)। ‎विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से ‎‎पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में ‎मिलाजुला रुख देखा गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 12.81 अंकों की तेजी के साथ 41,945.37 पर और निफ्टी 3.15 अंकों की गिरावट के साथ 12,352.35 पर बंद हुआ। सोमवार, मंगलवार और गुरुवार और शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ जब‎कि बुधवार को बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए। सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को सेंसेक्स 250 अंक की बढ़त के साथ 41,848 पर खुला और 259.97 अंकों की तेजी के साथ 41,859.69 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी करीब 65 अंक की मजबूती के साथ 12,322 पर खुला और 72.75 अंकों की तेजी के साथ 12,329.55 के नए उच्च स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को  सेंसेक्स 25 अंकों की तेजी के साथ 41,884 अंकों पर खुला और  92.94 अंकों की तेजी के साथ 41,952.63 पर बंद हुआ। निफ्टी 8 अंकों की तेजी के साथ 12,337 अंकों पर खुला और 32.75 अंकों की तेजी के साथ 12,362.30 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स करीब 94 अंक की गिरावट के साथ 41,858 पर खुला और 79.90 अंकों की गिरावट के साथ 41,872.73 पर बंद हुआ। निफ्टी करीब 40 अंक की मजबूती के साथ 12,322 पर खुला और 19 अंकों की गिरावट के साथ 12,343.30 पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 100 अंक की बढ़त के साथ 41,972 पर खुला और 59.83 की तेजी के साथ 41,932.56 पर बंद हुआ। निफ्टी 28 अंक की मजबूती के साथ 12,370 पर खुला और 12.95 अंकों की तेजी के साथ 12,356.25 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 3.54 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 41,929 पर खुला और 12.81 अंकों की तेजी के साथ 41,945.37 पर बंद हुआ। निफ्टी 15 अंक गिरकर 12,328.40 पर खुला और 3.15 अंकों की गिरावट के साथ 12,352 पर बंद हुआ।

Related Posts