YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

फरवरी के पहले सप्ताह तीन दिन बंद रह सकते हैं बैंक, निपटा ले अपना काम

फरवरी के पहले सप्ताह तीन दिन बंद रह सकते हैं बैंक, निपटा ले अपना काम

 फरवरी के पहले सप्ताह तीन दिन बंद रह सकते हैं बैंक, निपटा ले अपना काम 
 मोदी सरकार 2.0 का आम बजट 1 फरवरी को पेश होगा। उसके एक दिन पहले और एक दिन बाद यानी कुल 3 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इसके बाद अगर आपका कोई बैंक से काम होता हैं,तब उस 31 जनवरी के पहले खत्म कर लें। दरअसल इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के साथ वेतन की मांग पूरी नहीं होने के चलते बैंक यूनियन ने 31 जनवरी से 1 फरवरी दो दिन के पूरे देश में हड़ताल करने की घोषणा की है। इसके साथ ही 2 फरवरी को रविवार है। इसके बाद बैंक लगातार 3 दिन तक बंद रहने वाले है। यह इस महीने की दूसरी बैंक हड़ताल होगी। इसके 8 जनवरी को भारत बंद के साथ बैंक हड़ताल की गई थी।
इस बार बैंक की हड़ताल काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि जिस बैंक हड़ताल रहेगी, उसी दिन बजट पेश किया जाएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। बता दें कि 1 फरवरी महीने का पहला शनिवार है।इसकारण 1 फरवरी को बैंक खुलना लाजमी है। लेकिन हड़ताल के चलते बंद रहने की उम्मीद है। यूनाईडेड फार्म बैंक यूनियन ने कहा कि आईबीए ने वेतन में 12.5 फीसदी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया है। जो कि मंजूर नहीं है। लिहाजा देशभर के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहने वाले है। बैंक यूनियन ने वेतन में कम से कम 20 फीसदी बढ़ोतरी करने की मांग की है। साथ ही हफ्ते में 5 दिन काम करने की मांग है। इसके अलावा बेसिक पे स्पेशल भत्ते का विलय हो, पेंशन का अपडेशन हो, फैमली पेंशन में सुधार हो, काम करने की समय-सीमा निर्धारित की जाए जैसी तमाम मांगे रखी गई हैं। 

Related Posts