
पेट्रोल-डीजल दामों में गिरावट जारी पर लीबिया संकट से फिर बढ़ने लगेंगे दाम?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। ईंधन के दाम कम होना किसी भी आर्थव्यवस्था में कन्जंप्शन ग्रोथ को बढ़ावा देता है। यानी इसका घटना आम जनता और डिमांड बढ़ाने के लिए अच्छा है। पिछले 10 दिनों में तेल के भाव में लगातार गिरावट देने को मिल रही है, जिससे कन्ज्यूमर सेंटिमेंट पॉजिटिव होता दिख रहा है, क्योंकि फ्यूल सस्ता होने से अन्य जगह खर्च की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में अंदरूनी राजनीतिक संकट के चलते ऑइलफील्ड्स का प्रोडक्शन रोक दिया गया है, जिसके चलते क्रूड महंगा हो गया था, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल के भाव तेज होने की आशंका फिर बढ़ गई है।
रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव बदल जाते हैं और आज लगातार 10 दिनों से या तो पेट्रोल-डील के दाम गिरे हैं या कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यानी 21 जनवरी 2020 को पेट्रोल के दाम में 16 पैसे और डीजल के भाव में 21 पैसे की कमी दर्ज की गई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 74.82 रुपये के भाव और डीज़ल 68.05 रुपये के दाम पर बिक रहा है। आइए जानें आपके शहर में आज क्या हैं भाव। लीबिया में इंटरनल राजनीतिक संकट के कारण वहां दो ऑइलफील्ड्स में प्रोडक्शन रोक दिया गया है, जिसके चलते सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड के दाम फिर 65 डॉलर के ऊपर पहुंच गए थे। लीबिया संकट के चलते तेल के दामों को लेकर चिंता बरकरार है। अगर क्रूड के भाव बढ़ते हैं तो घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव में भी तेजी लौट सकती है।