
सोना सुस्त, कच्चा तेल मजबूत
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में सुस्ती नजर आ रही है और कॉमेक्स पर सोना 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 1556.30 डॉलर पर कारोबार कर रहा है जबकि टोक्यो पर सोना सपाट स्तर पर 5,483.00 येन पर कारोबार कर रहा है। वहीं गोल्ड स्पॉट 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 1556 डॉलर के आसपास नजर आर रहा है। चांदी में गिरावट दिखाई दे रही है और कामेक्स पर चांदी 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 18 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है जबकि चांदी टोक्यो 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 63.00 येन पर कारोबार कर रही है। वहीं चांदी स्पॉट 0.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 18 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है। वहीं कच्चा तेल कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। नॉयमेक्स क्रूड 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 55.00 डॉलर के आसपास नजर आ रहा है। ब्रेंट क्रूड में कमजोरी दिख रही है और ये 1.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 63 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है। उधर टोक्यो क्रूड 3.04 फीसदी की गिरावट के साथ 39880.00 येन के आसपास नजर आ रहा है। वहीं नायमेक्स नेचुरल गैस में तेजी दिख रही है और ये 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ एक डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है।