
हैदराबाद से ‘एमबीए चायवाला' दिल्ली में कर रहा 'आप' का प्रचार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के तहत आम आदमी पार्टी ने काम की चाय अभियान शुरू किया है। इसके तहत एमबीए चायवाला युवक ने पार्टी मुख्यालय में चाय की स्टॉल लगाई है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस स्टॉल की शुरुआत की। इस स्टॉल को लगाने वाले अहमदावाद के निवासी प्रफुल्ल बिल्लोर हैं। वह एमबीए की पढ़ाई कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी सरकार के काम से प्रभावित होकर वह केजरीवाल का प्रचार करना चाहते हैं। इसलिए वह अहमदाबाद से दिल्ली आए हैं। काम की चाय अभियान के तहत एमबीए चायवाला स्टाल में एक बैनर लगा है। इसमें सरकार के कामकाज को चार तरह की चाय का नाम दिया है। पहला, शिक्षा वाली चाय। दूसरा, स्वास्थ्य वाली चाय। तीसरा, स्पेशल चाय और चौथा, विकास वाली चाय। उन्होंने इस चाय के जरिए अरविंद केजरीवाल सरकार के किए गए विकास कार्यों को बताने की कोशिश की है। एमबीए चायवाला प्रफुल्ल बिल्लोर के मुताबिक वह चाय बनाने के पेशे में करीब चार वर्ष से हैं। सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल को फॉलो करते हैं। उन्होंने आप नेताओं से स्टाल लगाने की इच्छा जताई। मंजूरी मिल गई है।
- 30-40 वालंटियर लगाएंगे स्टॉल
अहमदाबाद में एमबीए चायवाला के नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिल्लोर ने कहा कि वह किसी विशेष पार्टी के समर्थन नहीं करते हैं। जो अच्छा काम करता है, उसकी प्रशंसा करने से भी नहीं चूकते हैं। उन्होंने कहा कि 30 से 40 स्वयंसेवी अहमदाबाद से आने वाले हैं। वो सभी विधानसभाओं में एमबीए चायवाला स्टाल लगाएंगे। पार्टी से भी स्टाल लगाने में मदद लें रहे है।