YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

सोने में गिरावट, चांदी में तेजी 

सोने में गिरावट, चांदी में तेजी 

सोने में गिरावट, चांदी में तेजी 
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपए नीचे आकर  41,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। लगातार चार दिन की तेजी के बाद सोने के भाव नीचे आये हैं। वहीं, चांदी में तेजी बरकरार है। यह 60 रुपए ऊपर आकर 48,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। चांदी के भाव पांच दिन में 1,350 रुपए बढ़े हैं।  लंदन एवं न्यूयॉर्क बाजारों में सोना हाजिर 2.20 डॉलर फिसलकर 1,578.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.50 डॉलर की बढ़त में 1,578.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों पर होने वाली बैठक से पहले निवेशकों की सतकर्ता के कारण सोन में दबाव आया है।

Related Posts