YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

जेएलआर के सहयोग से टाटा मोटर्स का रहा बेहतर प्रदर्शन

 जेएलआर के सहयोग से टाटा मोटर्स का रहा बेहतर प्रदर्शन

जेएलआर के सहयोग से टाटा मोटर्स का रहा बेहतर प्रदर्शन
 राजस्व् के लिहाज से देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी ने दिसंबर ‎तिमाही में 1,738.3 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया। घरेलू कारोबार  नुकसान होने के बावजूद कंपनी की ब्रिटिश सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर के मुनाफे में बढ़ोतरी से कंपनी को मदद मिली है। पिछले वर्ष की समान ‎तिमाही में कंपनी को 26,992.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। ब्लूमबर्ग की ओर से कराए गए सर्वे में दिसंबर तिमाही में मुनाफा 673 करोड़ रुपए रहने का अनुमान मिला था। अक्टूबर-दिसंबर के दौरान टाटा मोटर्स का राजस्व वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 6.8 फीसदी घटकर 71,676.1 करोड़ रुपए रहा। दिसंबर तिमाही में एबिट्डा 8,206 करोड़ रुपए और एबिट्डा मार्जिन 11.4 पर्सेंट दर्ज किया गया। कंपनी के कंसॉलिडेटेड राजस्व में 80 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले जगुआर लैंड रोवर के कारोबार में तीन फीसदी की ग्रोथ हुई। इसका राजस्व् 6.4 अरब डॉलर और मुनाफा 37.2 करोड़ डॉलर रहा। जगुआर लैंड रोवर के सबसे बड़े बाजार चीन में कारोबार में सुधार हो रहा है।

Related Posts