YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

जगुआर की रेंज रोवर इवोक लांच

  जगुआर की रेंज रोवर इवोक लांच

जगुआर की रेंज रोवर इवोक लांच 
 जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने न्यू जनरेशन रेंज रोवर इवोक लांच की। नई रेंज रोवर इवोक 48 वोल्ट माइल्ड हायब्रिड सिस्टम के साथ बीएस-6 कॉम्प्लाएंट 132 केडब्लूव इंजीनियम टर्बोचार्ज्ड डीजल पॉवरट्रेन और 184 केडब्ल्यू इंजीनियम टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल पॉवरट्रेन के विकल्प के साथ है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, रेंज रोवर इवोक स्टाइलिश, सबसे अलग और कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए नई रेंज रोवर इवोक डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी में बेहतर है। जो परिष्करण और क्षमता में नए मानक स्थापित करती है। रोहित सूरी ने कहा कि उच्च श्रेणी की टेक्नोलॉजी के साथ रेंज रोवर इवोक सभी लैंड रोवर के बीच आकर्षण रहेगी। यात्रा के दौरान रेंज रोवर इवोक में कनेक्टेड, जानकारी देने और मनोरंजन करने के लिए कई टेक्नोलॉजी के समूहों को शामिल किया गया है। 

Related Posts