
जनवरी में जीएसटी संग्रह 8.21 फीसदी बढ़कर 1 लाख करोड़
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जनवरी 2020 में 8.12 प्रतिशत बढ़कर 1.10 लाख करोड़ रुपए हो गया है। जीएसटी संग्रह लगातार तीसरे माह एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर माह में जीएसटी कलेक्शन 1.03 लाख करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान अवधि दिसंबर 2018 में जीएसटी संग्रह 97,276 करोड़ रुपए रहा था, जबकि नवंबर माह में यह आंकड़ा 1,03,492 करोड़ रुपए था। वहीं अक्टूबर माह में यह आंकड़ा 95,380 करोड़ रुपए था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 4.5 फीसदी बढ़ा, जो मार्च 2013 के बाद सबसे कम है। सरकार के पहले उन्नत अनुमानों के अनुसार भारत की जीडीपी 2019-20 में 5 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। ये 2008-09 के बाद से सबसे कम है।