YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

इकॉनमी

कच्चा इस्पात उत्पादन 6 करोड़ टन रहा

कच्चा इस्पात उत्पादन 6 करोड़ टन रहा

कच्चा इस्पात उत्पादन 6 करोड़ टन रहा
भारत ने अप्रैल-अक्टूबर 2019-20 के दौरान 6.43 करोड़ टन कच्चे इस्पात और 5.97 करोड़ टन तैयार इस्पात का उत्पादन किया है। संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में यह जानकारी दी गई है। समीक्षा में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि के दौरान इस्पात क्षेत्र की वृद्धि 5.2 प्रतिशत रही। एक साल पहले समान अवधि में वृद्धि दर 3.6 प्रतिशत थी। संसद में पेश वर्ष 2019-20 की आर्थिक समीक्षा में बताया गया है ‎कि 2018-19 में देश का कच्चा इस्पात उत्पादन 10.9 करोड़ टन पर था, जबकि चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर तक 6.43 करोड़ टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया गया है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि ‎‎दिखाता है। इसी प्रकार तैयार इस्पात का उत्पादन वर्ष 2018-19 में 13.7 करोड़ टन रहा है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान 5.97 करोड़ टन तैयार इस्पात का उत्पादन किया गया है। 

Related Posts