YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

साइंस & टेक्नोलॉजी

सुबह खाली पेट नारियल पानी में शहद मिला कर पीने से होंगे कई फायदे

सुबह खाली पेट नारियल पानी में शहद मिला कर पीने से होंगे कई फायदे

वैसे तो नारियल पानी के बहुत से फायदों के बारे में लोग जानते होंगे।  नारियल के पानी में मौजूद पौष्टिक तत्व आज के इस दूषित वातावरण से बचाने में भी उपयोगी है।  इन्फेक्टिव जर्म्स शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन नारियल का पानी शरीर की रक्षा करने में सहायता करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज सुबह नारियल के पानी को शहद में मिलाकर पीने से शरीर को काफी लाभ होता है। नारियल के पानी में शहद मिलाकर पीने से पेट दर्द, अम्लता जैसी पाचन संबंधी बीमारियों को दूर ‎किया जा सकता है। वहीं नियमित रूप से नारियल पानी और शहद के मिश्रण को पीने से इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग होता है और आपको कई बीमारियों से बचाता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।  उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में फ्री रेडिकल बढ़ने लगता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं।  हालांकि, एक उम्र के बाद ही ऐसा होता है और अगर आप उम्र बढ़ने के लक्षण जैसे सफेद बाल, झुर्रियां, थकान जैसा महसूस करने लगें तो आपको अभी से सतर्क हो जाना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस मिश्रण से आपको समय से पहले बुढ़ापे को रोकने में सहायता मिलेगी। नारियल के पानी और शहद के मिश्रण में पाचन तंत्र में सुधार करने की क्षमता ‎विद्यमान है। इसके अलावा यह कब्ज से निजात दिलाने में भी कारगर सा‎बित होता है। इस पेय में मौजूद फाइबर आंतो में जाम मल को नरम करता है और आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है।  

Related Posts