
शत्रुघ्न सिन्हा के मन में क्या
भाजपा में रहकर पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा जब से कांग्रेस में गए हैं इन दोनों के प्रति उनका नजरिया बदल गया है। बिहारी बाबू के नाम से मशहूर कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को सैल्यूट किया है। पूर्व सांसद ने ट्वीट में लिखा, राजनीति अपनी जगह है, चुनाव अपनी जगह हैं, यह मानवीयता राष्ट्रीय हित में है। आपात स्थिति में इतनी जल्दी मदद के लिए मैं आभार के साथ आपको और आपके लोगों को हमेशा की तरह सैल्यूट करता हूं। सिन्हा इससे पहले भी कई बार मोदी-शाह की तारीफ कर चुके हैं। सवाल यह है कि क्या वे घर वापसी की आस लगाए हैं।