
लोगों ने भगवा पार्टी के विमर्श को किया खारिज: स्वरा
कोलकाता में संशोधित नागरिकता कानून की विरोधी अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भाजपा पार्टी से दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार लोगों का ध्रुवीकरण करने का पूरा प्रयास कर रही है लेकिन जिन लोगों ने इस विभाजनकारी साजिश को समझ लिया है। इसलिये उन्होंने भगवा पार्टी के विमर्श को खारिज कर दिया है। बताया गया कि कोलकाता में आयोजित 44वें अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले के एक सत्र में स्वरा भास्कर शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दरअसल नागरिकों को शुरू समझ में नहीं आता कि उनकी स्वतंत्रता छीनी जा रही है क्योंकि वे बदलाव के अनुसार ढलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि यह तब शुरू होता है जब कोई हमें यह बताता है कि क्या खाएं, क्या पढ़ें और ईश्वर के दर पर जाने पर क्या पहने…, यह छोटी-छोटी चीजों से शुरू होता है। अभिनेत्री ने दावा किया कि इस देश में लोगों को पता चल चुका है कि संविधान खतरे में है और बहुत से लोगों ने सरकार के विभाजनकारी विमर्श को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि "इसीलिए शाहीन बाग और पार्क सर्कस जैसे स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्र और महिलाएं अपने विमर्श के साथ सड़कों पर आ रही हैं।"