
दिल्ली में आज थम जाएगा प्रचार का शोर
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है. आज आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)और कांग्रेस के स्टार प्रचार वोटरों को लुभाने के लिए अपना आखिरी दांव खेलेंगे। सुबह से शाम तक मैराथन प्रचार का दौर जारी रहेगा। चुनाव के मद्देनजर जहां बीजेपी के 200 से ज्यादा सांसद राजधानी में कैंप कर रहे हैं, तो वहीं आम आदमी पार्टी के स्टार कैंपेनर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। उधर कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी आखिरी दांव चलेंगे। गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे सीमापुरी विधानसक्षा क्षेत्र में होंगे। वो नंदर नगरी, टांगा स्टैंड से दिलशाद गार्डेन की यात्रा करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुंडका विधानसभा में रोड शो करेंगे। नड्डा नागलोई रेलवे स्टेशन से स्वर्ण पार्क तक पैदल मार्च करेंगे। भारतीय रेसलर द ग्रेट खली सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक रोड शो करते नजर आएंगे। सुबह 10 बजे कालकाजी विधानसभा, 11.30 बजे मालवीय नगर विधानसभा, दोपहर 1 बजे महरौली विधानसभा और 2.45 बजे मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।