YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

महाराष्ट्र में 65,000 करोड़ से एक प्रमुख बंदरगाह बनाने को ‎‎मिली मंजूरी

महाराष्ट्र में 65,000 करोड़ से एक प्रमुख बंदरगाह बनाने को ‎‎मिली मंजूरी

महाराष्ट्र में 65,000 करोड़ से एक प्रमुख बंदरगाह बनाने को ‎‎मिली मंजूरी
 सरकार ने महाराष्ट्र के दहानु के पास वधावन में एक नये प्रमुख बंदरगाह का ‎निर्माण करने लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की लागत 65,544.54 करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र में वधावन में एक नए प्रमुख बंदरगाह की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 65,544.54 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वधावन बंदरगाह भू-स्वामित्व मॉडल में विकसित किया जाएगा। जवाहर लाल नेहरू पोर्ट के साथ एक शीर्षा भागीदार के रूप में एक विशेष उद्देशीय इकाई (एसपीवी) स्थापित की जाएगी। जेएनपीटी की इस परियोजना को लागू करने में इक्विटी भागीदारी 50 प्रतिशत के बराबर या इससे अधिक होगी। बयान में कहा गया है कि एसपीवी कनेक्टिविटी स्थापित करने के अलावा भूमि सुधार, ब्रेक वॉटर के निर्माण सहित बंदरगाह बुनियादी ढांचे का विकास करेगा। सभी व्यापारिक गतिविधियां निजी डेवलपर्स द्वारा सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) तरीके से की जाएंगी।

Related Posts