YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली चुनावः 13571 पोलिंग बूथों पर पहुंचे राजनीतिक दल

दिल्ली चुनावः 13571 पोलिंग बूथों पर पहुंचे राजनीतिक दल

दिल्ली चुनावः 13571 पोलिंग बूथों पर पहुंचे राजनीतिक दल
दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली की सत्ता हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया है। तीनों पार्टियों के नेताओं ने दिनभर सड़कों की खाक छानी। इस दौरान नेताओं की कोशिश 13571 पोलिंग बूथों तक दस्तक देने की रही। भाजपा की तरफ से केंद्रीय गृहमंत्री से लेकर भाजपा के मुख्यमंत्री व सांसद सड़कों पर रहे है। वहीं, आप के अरविंद केजरीवाल व सांसद संजय सिंह समेत दूसरे नेताओं ने अपने अभियान को आगे बढ़ाया। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस के मुख्यमंत्री भी मैदान में रहे। बृहस्पतिवार शाम ५.०० बजे प्रचार थमने के साथ ही यह सिलसिला खत्म होगा। 6 फरवरी की शाम से 8 फरवरी तड़के प्रत्याशी व कार्यकर्ता डोर-टू-डोर अभियान चलाकर मतदाताओं के गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करेंगे।
- पीएम मोदी सहित उनकी कैबिनेट
भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री समेत उनकी पूरी कैबिनेट, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली में चुनाव प्रचार करते दिखे। करीब 100 रोड शो व पैदल यात्राओं से भाजपा ने दिल्ली की सड़कों को नापा। वहीं, 15000 सभाओं से अपनी बात दिल्ली के हर मतदाता तक पहुंचाने की भाजपा ने कोशिश की। आखिरी 24 घंटों में भाजपा का लक्ष्य हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 75 हजार वोटर तक का है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करीब 55 रोड शो व 30 सभाओं से मतदाताओं से संपर्क किया। 
वहीं, आप सांसदों, दूसरे प्रदेश के पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 50 लाख घरों तक अपनी बात पहुंचाई। अगले 24 घंटों में पार्टी 70 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 15000 बैठकें करने जा रही है। वहीं, फ्लैश मॉब के जरिये दिल्ली की व्यस्त जगहों पर पार्टी कार्यकर्ता टोपी पहनकर चक्कर लगाएंगे। कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी समेत पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री व पदाधिकारी दिल्ली के मैदान में हैं। वहीं, हर प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर डोर-टू- डोर अभियान चला रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशियों ने अब तक कुल 450 पदयात्राएं की। अगले 24 घंटे में पार्टी उम्मीदवार वरिष्ठ नेताओं के साथ मतदाताओं से सीधे संपर्क करने की कोशिश में जुट गए हैं।

Related Posts