YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

भाजपा के दिग्गजों ने किया धुआंधार प्रचार - चुनावी कार्यक्रम का बनाया रिकार्ड

भाजपा के दिग्गजों ने किया धुआंधार प्रचार - चुनावी कार्यक्रम का बनाया रिकार्ड

भाजपा के दिग्गजों ने किया धुआंधार प्रचार - चुनावी कार्यक्रम का बनाया रिकार्ड
दिल्ली विधानसभा के 2020 के चुनाव के दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने धुआंधार प्रचार किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने एक रिकॉर्ड भी बनाया है। भाजपा नेताओं ने दिल्ली में 5000 से ज्यादा छोटी बड़ी सभाओं को संबोधित किया है। दिल्ली की इस चुनावी जंग में सबसे ज्यादा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली, सभाएं और रोड शो किए। इस चुनाव प्रचार में जेपी नड्डा ने 63 सभाओं को संबोधित किया। इस चुनाव में प्रचार की कमान खुद गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल रखी थी। शाह ने 53 से ज्यादा सभाएं, डोर टू डोर कैम्पेन और रोड शो किए। वैसे दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार गुरुवार 7 फरवरी को खत्म हो चुका है, लेकिन भाजपा ने चुनावी जीत पक्की करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके अलावा सूत्रों की माने तो इन सभाओं के अलावा अमित शाह ने प्रचार के हर दिन बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और दिल्ली के पदाधिकारियों के साथ बैठकें की। इस दौरान चुनावी गतिविधियों और योजनाओं पर लगातार चर्चा होती रही। भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह और जेपी नड्डा के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा दम खम यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाया. उन्होंने 3 दिनों में 12 रैलियां की. इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल जैसे बड़े केंद्रीय मंत्रियों ने 10 से ज्यादा बड़ी सभाओं को संबोधित किया। भाजपा के चुनावी अभियान से जुड़े नेताओ की माने तो इस चुनाव प्रचार में भालपा के 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता दिन-रात कैम्पेन से जुड़े रहे। प्रचार के आखिरी सप्ताह भाजपाके 240 से ज्यादा सांसदों और 1000 विधायकों ने डोर टू डोर कैम्पेन से लेकर आम लोगों से सीधे संवाद करते रहे।

Related Posts