
केजरीवाल को गरीबों की जान की कोई परवाह नहीं है: मनोज तिवारी
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव से पहले दिल्ली को सिर्फ सपने दिखाए, झूठे वादे किये, लेकिन अपनी ही जुबान पर अमल नहीं कर पाए हैं। केजरीवाल सरकार ने न ही स्कूल, कॉलेज खुलवाये और न ही अस्पतालों में बेड बढवाए। केजरीवाल को गरीबों की जान की कोई परवाह नहीं है। चुनाव से पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल अपनी ही पार्टी में भ्रष्टाचार नहीं मिटा पाए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया है कि जो भी नुकसान केजरीवाल ने दिल्ली का किया है भाजपा उसकी भरपाई करेगी। तिवारी ने कहा ये चुनाव दिल्ली के भाग्य का फैसला करने वाला है, केजरीवाल झूठी और रोंदू सरकार है। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को दिल्ली की कामान दी थी, लेकिन केजरीवाल का काम केवल पोस्टरों, बिलबोर्ड, रेडियो, टीवी के प्रचार पर दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में असमंजस परिस्थितों का निर्माण हो रहा है, आम आदमी पार्टी में अराजक लोग हैं जो शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन के साथ खड़े है, और दिल्ली की शांति भंग कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को दहलाने का घिनौना षड़यंत्र रचा था, जिसके कारण आज दिल्ली का बहुत नुकसान हुआ है। दिल्ली की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है लेकिन केजरीवाल सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्ली की सुरक्षा दाव पर लगा दी है।