YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

ममता के खिलाफ बंगाल भाजपा सांसदों ने खोला मोर्चा 

ममता के खिलाफ बंगाल भाजपा सांसदों ने खोला मोर्चा 

ममता के खिलाफ बंगाल भाजपा सांसदों ने खोला मोर्चा 
 पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं अत्याचार के मामलों में वृद्धि का आरोप लगाकर शुक्रवार को संसद भवन परिसर में धरना दिया। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर संवैधानिक व्यवस्था पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल के लोगों ने ममता को मुख्यमंत्री चुना, वह महिला हैं, लेकिन यह दुख की बात है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के रूप में संविधान की शपथ ली है, लेकिन वह सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही हैं। घोष ने आरोप लगाया कि बंगाल में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं बची है।
संसद भवन परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देने वाले भाजपा सांसदों में दिलीप घोष, लाकेट चटर्जी, सौमित्र खान आदि शामिल हैं। भाजपा सांसद अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर ‘लोकतंत्र बचाओ,’ महिलाओं के खिलाफ हिंसा बंद करो’ के नारे लिखे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की असम यात्रा के समय को लेकर विपक्ष की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर घोष ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्ष ने केवल आश्वासन देकर और गुमराह कर राज किया और समस्याएं पैदा कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जमीनी स्तर पर समस्याओं का पता लगाने, कार्यकर्ताओं से चर्चा करने और उनका समाधान निकालने का काम किया।

Related Posts