YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 70 सीटों के लिए मतदान  शाहीनबाग में सबसे ज्यादा उत्साह 672 प्रत्याशी मैदान में, 11 को आएंगे नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 70 सीटों के लिए मतदान  शाहीनबाग में सबसे ज्यादा उत्साह 672 प्रत्याशी मैदान में, 11 को आएंगे नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 70 सीटों के लिए मतदान 
शाहीनबाग में सबसे ज्यादा उत्साह
672 प्रत्याशी मैदान में, 11 को आएंगे नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए वोटिंग जारी है। कुल 70 सीटों के लिए 672 प्रत्याशी मैदान में हैं। दिल्ली में करीब 1.47 करोड़ मतदाता, इनमें करीब 66 लाख महिलाएं हैं। इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच ही नजर आ रहा है। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली के नतीजे हैरान करने वाले होंगे। सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग (ओखला विधानसभा क्षेत्र) में पांच पोलिंग बूथ हैं। मतदान शुरू होते ही पूरी दिल्ली के मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही बूथों पर लंबी लाइनें लग गई थीं। सबसे ज्यादा उत्साह शाहीनबाग में दिखा, जहां सीएए को लेकर डेढ़ माह से महिलाएं सड़कों पर बैठी हैं। यहां महिलाओं की लंबी कतार लगी है। 
मुख्य मुद्दे और वादे
आम आदमी पार्टी: मुफ्त बिजली-पानी। बेहतर अस्पताल और स्कूल। अगली सरकार में किए जाने वाले कामों का गारंटी कार्ड।
भाजपा: जहां झुग्गी, वहीं मकान। 5 साल में 10 लाख नौकरियों का वादा। हर घर में साफ पानी देंगे।
कांग्रेस: शीला दीक्षित वाली दिल्ली देंगे। वो तीन बार सीएम रहीं। बुजुर्गों को शीला पेंशन देने का चुनावी वादा।
अनाधिकृत कॉलोनियों में 30 लाख से ज्यादा वोटर
दिल्ली की करीब 1800 अनाधिकृत कालोनियों में 30 लाख से ज्यादा वोटर का आकलन राजनीतिक दलों का है। ये कॉलोनियां करीब 40 विधानसभा सीटों में हैं। दलों का ये भी दावा है कि 30 से ज्यादा विधासभा सीटें ऐसी हैं, जहां इन्हीं कॉलोनियों के मतदाता हार-जीत तय करते हैं। यही वजह है कि अनाधिकृत कॉलोनियों के बारे में आप और भाजपा ने अहम घोषणाएं की हैं। 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बनाया बंधक
मतदान से ठीक एक दिन पहले दिल्ली के चुनावी रण में सियासी दल आक्रामक नजर आए। रिठाला विधानसभा क्षेत्र के बुध विहार इलाके में स्थित एक दुकान में लोगों ने काफी देर तक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बंधक बनाकर रखा। गिरिराज सिंह ज्वैलरी की एक दुकान में मौजूद थे। बाहर लोगों का आरोप था कि मंत्री नोट बांटने आए हैं। यह हाई वोल्टेज हंगामा काफी देर तक चलता रहा और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। देखते ही देखते दुकान के बाहर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद गिरिराज सिंह को दुकान से बाहर निकाला। उधर आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि गिरिराज सिंह रिठाला विधानसभा क्षेत्र में रुपये बांटते पकड़े गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है। संजय सिंह ने इस संबंध में वीडियो भी ट्वीट किया है, और आरोप लगाया है कि गिरिराज सिंह लोगों में पैसे बांट रहे थे।
आप विधायक अखिलेश पर देर रात हमला
मतदान से ठीक पहली रात दिल्ली का चुनावी रण हिंसा पर उतारू हो गया। शुक्रवार देर रात आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने देर रात इसकी जानकारी देते हुए हमले के पीछे भाजपा के कार्यकर्ताओं को दोषी बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा, भाजपा के गुंडों ने रात में मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर हमला किया है। उनके काफी चोटें आई हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए और गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 
मोदी की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के युवाओं से अपील की है कि वो बड़ी संख्या में मतदान करें। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।

महिलाओं से केजरीवाल की अपील
मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी आप परदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों से वोट डालने की अपील की है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, सभी महिलाओं से खास अपील-जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। 

नड्डा का नारा-पहले मतदान, फिर जलपान 
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली के लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है। नड्डा ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बने। आपका वोट ही आपकी दिल्ली का सुनहरा भविष्य लिखेगा। पहले मतदान, फिर जलपान जय हिंद।

वोटबैंक की राजनीति से दिल्ली को मुक्त कराएं: शाह
दिल्ली को स्वच्छ हवा, स्वच्छ पीने का पानी और हर गरीब को अपना घर देकर इसे विश्व की सबसे अच्छी राजधानी सिर्फ एक दूरदर्शी सोच व मजबूत इरादों वाली सरकार ही बना सकती है। मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि झूठ और वोटबैंक की राजनीति से दिल्ली को मुक्त करने के लिए मतदान अवश्य करें।

Related Posts