YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

10 से ज्यादा सीट जीतने की कांग्रेस को उम्मीद

10 से ज्यादा सीट जीतने की कांग्रेस को उम्मीद

10 से ज्यादा सीट जीतने की कांग्रेस को उम्मीद
एग्जिट पोल पर दिल्ली कांग्रेस ने एक बार फिर असहमति जताई है। पार्टी नेताओं को दस से ज्यादा सीट जीतने की उम्मीद है। पार्टी का कहना है कि ये सीटें ऐसी हैं, जहां पर पार्टी सीधे मुकाबले में है, इसलिए पार्टी नेता चुनाव परिणाम का इंतजार करने की बात कह रहे हैं। चुनाव के बाद आए तमाम एग्जिट पोल में कांग्रेस को चार-पांच से ज्यादा सीटें नहीं दी गई हैं। वहीं, कुछ में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस का खाता एक बार फिर से नहीं खुलेगा। कांग्रेस के मत प्रतिशत में भी भारी गिरावट के संकेत दिए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी नेताओं को इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद नहीं है, क्योंकि हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली में कांग्रेस पांच सीट पर दूसरे नंबर पर थी। वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी का खाता नहीं खुला था। हालांकि, इस बार पार्टी नेता तमाम तरह की उम्मीद लगाए बैठे थे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, कांग्रेस के उम्मीदवारों ने गांधी नगर, चांदनी चौक, कालकाजी, सुल्तानपुरी, सीलमपुर, कस्तूरबा नगर, संगम विहार, विकासपुरी जैसी सीटों पर अच्छा मुकाबला किया है। मतदान के दिनों के शुरुआती रूझान भी इनके पक्ष में दिख रहे थे। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजों पर एकतरफा विश्वास नहीं किया जा सकता है। एग्जिट पोल पर दिल्ली कांग्रेस ने एक बार फिर असहमति जताई है। पार्टी नेताओं को दस से ज्यादा सीट जीतने की उम्मीद है। पार्टी का कहना है कि ये सीटें ऐसी हैं, जहां पर पार्टी सीधे मुकाबले में है, इसलिए पार्टी नेता चुनाव परिणाम का इंतजार करने की बात कह रहे हैं। चुनाव के बाद आए तमाम एग्जिट पोल में कांग्रेस को चार-पांच से ज्यादा सीटें नहीं दी गई हैं। वहीं, कुछ में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस का खाता एक बार फिर से नहीं खुलेगा। कांग्रेस के मत प्रतिशत में भी भारी गिरावट के संकेत दिए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी नेताओं को इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद नहीं है, क्योंकि हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली में कांग्रेस पांच सीट पर दूसरे नंबर पर थी।

Related Posts