YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

दिल्ली चुनाव को हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का मैच बताया गया था, हिन्दुस्तान जीत गया: संजय सिंह

दिल्ली चुनाव को हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का मैच बताया गया था, हिन्दुस्तान जीत गया: संजय सिंह

दिल्ली चुनाव को हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का मैच बताया गया था, हिन्दुस्तान जीत गया: संजय सिंह
 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतों की गिनती जारी है। रुझानों में आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में अब आम आदमी पार्टी ने जीत का जश्न मनाना शुरू किया गया है। इसके लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे आप के संजय सिंह ने कहा कि आज दिल्ली की जनता ने ऐतिहासिक पक्ष दिया है। दिल्ली की जनता ने बात दिया। दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का बेटा अरविंद केजरीवाल है। उसे कोई हरा नही सकता। भाजपा के अमित शाह की पूरी ताकत झोंक देने के बाद भी दिल्ली ने केजरीवाल को जिताया। साथ दिल्ली ने बात दिया की राजनीति बदलेगी जो काम करेगा वही जीत। केजरीवाल ने अपना तन मन दिल्ली को दे दिया था। उसी का परिणाम ये नतीजा है। केजरीवाल को आतंकवादी कहा गया था लेकिन उन्होंने कहा था कि 11 तारीख को साबित हो जाएगा कि केजरीवाल कट्टर देशभक्त है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव को हिन्दुस्तान पाकिस्तान का मैच बताया गया था, हिन्दुस्तान जीत गया। गौरतलब है कि कुछ समय पहले भाजपा के कपिल मिश्रा ने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि 8 फरवरी को दिल्ली में हिन्दुस्तान बनाम पाकिस्तान होगा। इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें सजा भी दी थी जिसमें उनके चुनाव प्रचार पर 48 घंटे का बैन लगाया था।

Related Posts