
चांदनी चौक सीट से अलका लांबा ने स्वीकारी हार
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की चांदनी चौक विधानसभा सीट के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। शुरुआती रुझानों के अनुसान कांग्रेस की अलका लांबा ने अपने हार स्वीकार कर ली है, वहीं आप पार्टी के प्रहलाद साहनी 23281 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। जबकि इस सीट से बीजेपी की सुमन कुमार गुप्ता को अभी 5372 वोट ही मिले हैं। इस सीट पर 8 फरवरी को 61.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब सभी नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अलका लांबा को 1229 वोट ही मिल पाए हैं।
बता दें कि साल 2015 के विधानसभा चुनाव में अलका लाम्बा ने आम आदमी पार्टी के टिकट से जीत हासिल की थी। हालांकि अब ये कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। चांदनी चौक को दिल्ली की सियासत का प्रमुख केंद्र माना जाता है और इस सीट की गिनती वीआईपी सीट में होती है।