YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

आप दफ्तर में पार्टी की जीत, केजरीवाल की पत्नी सुनीता के जन्मदिन का जश्न

आप दफ्तर में पार्टी की जीत, केजरीवाल की पत्नी सुनीता के जन्मदिन का जश्न

आप दफ्तर में पार्टी की जीत, केजरीवाल की पत्नी सुनीता के जन्मदिन का जश्न
 दिल्ली में आम आदमी पार्टी शानदार बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं। मालूम हो की आज उनकी पत्नी का जन्मदिन भी है। इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे को केक खिलाकर जीत की बधाई दी। सुनीता केजरीवाल इस बार प्रचार के लिए भी निकलीं और कई मौकों पर वह अरविंद केजरीवाल के साथ दिखाई दीं। जब बीजेपी नेता ने केजरीवाल को आतंकवादी कहा था तब केजरीवाल की बेटी हर्षिता भी मीडिया के सामने आई थीं और इन आरोपों पर जवाब दिया था। इस चुनाव में वह प्रचार के दौरान भी काफी एक्टिव दिखीं। दोपहर के 2.15 बजे रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अभी 58 सीटों पर आम आदमी पार्टी और 12 सीटों पर बीजेपी आगे है। कांग्रेस इस रेस में दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। हालांकि पटपड़गंज से आप नेता मनीष सिसोदिया अभी तक लगातार पीछे चल रहे हैं। 

Related Posts