YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

अस्पताल में भर्ती कराए गए सीएम योगी के 89 वर्षीय पिता

अस्पताल में भर्ती कराए गए सीएम योगी के 89 वर्षीय पिता

अस्पताल में भर्ती कराए गए सीएम योगी के 89 वर्षीय पिता
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पेड़ में गड़बड़ी के बाद उन्हें 9 फरवरी को जॉलीग्रांट स्थित स्वामीराम हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिमालयन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार देखा गया है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि उनकी तबियत में इसी तरह सुधार जारी रहा तो अगले दो-तीन दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। डॉ मोहम्मद अकरम ने बताया कि उन्हें पेट की तकलीफ के कारण 9 फरवरी को भर्ती कराया गया था। उनको निम्न रक्तचाप समेत पैर की उंगलियों में गैंग्रीन जैसी समस्या भी है।

Related Posts