YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली की जीत से पंजाब में भी सक्रिय हुई आप, किया 2022 में सरकार बनाने का दावा

 दिल्ली की जीत से पंजाब में भी सक्रिय हुई आप, किया 2022 में सरकार बनाने का दावा

 दिल्ली की जीत से पंजाब में भी सक्रिय हुई आप, किया 2022 में सरकार बनाने का दावा
 दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत से पार्टी के पंजाब इकाई के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। अमृतसर में आप कार्यकर्ता ने कहा दिल्ली जीता है, अब पंजाब तो हम जीत ही लेंगे। दिल्ली में जीत के बाद 'आप' ने अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं के तहत लोगों को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया है। वहीं, दिल्ली के बाद 'आप' की महत्वपूर्ण उपस्थिति वाला एकमात्र राज्य पंजाब है। पंजाब के 'आप' के नेताओं ने मंगलवार को दावा किया कि आप अब 2022 में पंजाब के होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। 
पंजाब के वरिष्ठ 'आप' नेता और सुनाम के विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली ने स्पष्ट कर दिया है कि काम करने वाली पार्टी को ही वोट मिलेगा। यह संदेश 2022 में होने वाले पंजाब चुनाव के लिए भी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पंजाब में भी आप की सरकार बनेगी।
दिल्ली के नतीजों में एक बहुत ही सकारात्मक संदेश मानते हुए अरोड़ा को भरोसा है कि पार्टी पंजाब में इस गति को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी बड़ी उपस्थिति है और यह हमारे लिए फायदे की बात है। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर आप 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव निकाल सकती है। 
उल्लेखनीय है कि आप ने सन 2014 में पंजाब में चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में आप दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। उसने 23 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए 20 सीटें जीती थीं और राज्य में मुख्य विपक्षी दल बनी थी। हालांकि, सन 2019 में आप को सिर्फ एक लोकसभा सीट पर जीत मिली थी। 

Related Posts