
काम करने वाले को जनता पुरस्कार देती है: चिराग
-राजग के सहयोगी है लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से यह सिद्ध होता है कि जनता उसे पुरस्कृत करती है जो काम करता है। यह कहना है राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान का। विधानसभा चुनाव के नतीजे में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी को वोट मिले थे उसी प्रकार आज अरविंद केजरीवाल जी को उनके काम के आधार पर लोगों की दुआ मिली है। ढेर सारी शुभकामनाएं। आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि नईदिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को जहां आठ सीटों सें संतोष करना पडा वहीं, कांग्रेस के कई उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।