YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

महाराष्ट्र के सभी कॉलेजों में 19 से राष्ट्रगान अनिवार्य

महाराष्ट्र के सभी कॉलेजों में 19 से राष्ट्रगान अनिवार्य

महाराष्ट्र के सभी कॉलेजों में 19 से राष्ट्रगान अनिवार्य
महाराष्ट्र के सभी कॉलेजों में 19 फरवरी से राष्ट्रगान अनिवार्य होगा। राज्य सरकार में मंत्री उदय सामंत ने यह जानकारी दी। तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि राज्य सरकार एक अधिसूचना जारी करके सभी कॉलेजों को 19 फरवरी (छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती) से अपना काम राष्ट्रगान के साथ शुरू करने के लिए कहेगी। शिवसेना नेता सामंत ने कहा, हमने राष्ट्रगान को लेकर कुछ दिन पहले यह फैसला लिया था। निर्णय के अनुसार, राज्य के कॉलेजों में कामकाज राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा। कॉलेजों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने का यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इसे प्रभावी बनाने को लेकर एक अधिसूचना जारी की जाएगी। पिछले महीने 26 जनवरी को शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए सुबह की सभा के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढऩा अनिवार्य किया था। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार राज्य से सभी स्कूलों में 10वीं कक्षा तक मराठी भाषा की पढ़ाई भी अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है।

Related Posts