
गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस रांची महानगर द्वारा रांची विश्वविद्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक केंद्र सरकार के खिलाफ विशेष मार्च निकाला गया। महानगर अध्यक्ष राजीव नारायण प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से आम जनता खास कर गृहिणियां को परेशान कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि झारखंड में प्रति गैस सिलेंडर में 144 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार रवि, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, जिला तनवीर गद्दी, लक्ष्मीकांत, मो. सदाब हैदर अली, सूरज उरांव, मो. फिरोज, साजन कुमार, मोहसिन, मो. वसीम, मो. राजू, मो. कासिफ,राहुल समेत अन्य युवा उपस्थित थे।