
देश के लिए चलना सीखो, मनावता के लिए चलना सीखो-मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने पांच दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में गुरुवार को रांची में संघ समागम में हिस्सा लिया और स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागत ने अपने संबोधन में समागम में उपस्थित स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि सभी देश के लिए चलना सीखे, मानवता के लिए चलना सीखे। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया को भारत की आवश्यकता है, कुछ मूलभूत समस्याओं के कारण दुनिया में अशांति है। भारतीय सभ्यता,संस्कृति और परंपरा के माध्यम से दुनिया की कमी को पूरा किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को संगठित करना संघ का प्रमुख कार्य है और अपने देश को विश्व गुरु बनाना परम कर्त्तव्य है। संघ प्रमुख ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक सभी वर्गां में है, इनकी मदद से भारत को विश्वगुरु बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सिर्फ अपने लिए महान नहीं बनेगा, दुनिया के कल्याण के लिए काम करेगा, जबकि आज की महाशक्ति पूरे विश्व के संसाधन अपने लिए इस्तेमाल करते हैं।