YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 दिल्ली हिंसा के चलते मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर सतर्कता बढ़ी

 दिल्ली हिंसा के चलते मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर सतर्कता बढ़ी

 दिल्ली हिंसा के चलते मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर सतर्कता बढ़ी
 दिल्ली में भड़की हिंसा को देखते हुए मुंबई में पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास विरोध-प्रदर्शनों की आशंका के चलते सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा ‎कि दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस होटल के पास स्थित गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। लोगों और वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए पास की सड़कों पर अवरोधक लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रहे दिल्ली हिंसा के खिलाफ कैंडललाइट विरोध प्रदर्शन करने के आह्वान से संबंधित संदेशों को देखते हुए गेटवे ऑफ इंडिया पर सतर्कता बरतने के लिए यह कदम उठाया। पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने कहा ‎कि विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थान आजाद मैदान को छोड़कर शहर के किसी भी स्थान पर सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो लोग किसी भी गैरकानूनी सभा में शामिल होंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। दरअसल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत चार लोगों की मौत हो गई है और अर्द्धसैन्य एवं दिल्ली पुलिस बल के कई कर्मियों समेत कम से कम 50 लोग घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि शाहदरा के पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा और एसीपी अनुज कुमार समेत कम से कम 11 पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को काबू करने के दौरान घायल हो गए। सीआरपीएफ के दो कर्मी भी इस दौरान घायल हो गए।

Related Posts