
गुजरात विधानसभा के बजट सत्र आज से, नितिन पटेल पेश करेंगे बजट
गुजरात विधानसभा का बजट सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है| उप मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री नितिन पटेल विधानसभा में आठवीं बार बजट पेश करेंगे| 12 बजे बजट सत्र की शुरुआत होगी और 1 बजे नितिन पटेल विधानसभा 2020-21 का बजट पेश करेंगे| बजट में शिक्षा, रोजगार, कृषि और ग्रामीण उद्योग क्षेत्र में नई योजनाओं का ऐलान किए जाने की संभावना है| मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पहले ही कह चुके हैं कि 2020-21 का राज्य के सर्वांगीण विकास, सातत्यपूर्ण और टिकाऊ विकास तथा देश को राह दिखाने वाला होगा|
विधानसभा रवाना होने से पहले वित्तमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि यह उनका आठवां बजट है| पार्टी और साथियों समेत वित्त समेत सभी विभागों के साथ व्यापक चर्चा के बाद बजट तैयार किया है| बजट में गुजरात संभव हो उतना फायदा पहुंचाने का आयोजन किया है| बजट में प्रत्येक वर्ग की अलग अलग मांग होती है| लेकिन जीएसटी के बाद किसी भी चीज वस्तु पर नए कर लगाने या कम करने या फिर माफ करने का अधिकार राज्य सरकार के पास नहीं है| जीएसटी की मर्यादा में प्रत्येक राज्य को अपना बजट पेश करना होता है| जीएसटी काउंसिल को ही पूरे देश में जीएसटी घटाने और बढ़ाने का अधिकार है| नितिन पटेल ने कहा कि आय, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती, पशुपालन जैसे कई क्षेत्रों में नई पीढी रखते हुए राज्य की आय कहां आवंटित करनी इसका फैसला किया जाता है| नई योजनाओं के साथ आज विधानसभा में बजट पेश होगा| अब तक हमारे सभी बजट गुजरात के लिए उपयोगी साबित हुए हैं और आज भी वैसा ही प्रयास रहेगा|